मोतिहारी, फरवरी 6 -- चकिया‌। पिपरा थाना क्षेत्र के वीरता बाजार में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार छात्र आर्यन कुमार (15) को कुचल दिया। हादसे में आर्यन की मौके पर मौत हो गई। वह पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चोरमा निवासी अनिल कुमार का पुत्र था। वह चकिया के निजी स्कूल में आठवीं में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह एक समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस चोरमा लौट रहा था। इसी दौरान वीरता बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आर्यन बाइक के पीछे बैठा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक का कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं, स्कॉर्पियो चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाह...