मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र के बखरदौरा में शनिवार को दिन में करीब 11 बजे तेज रफ्तार लग्जरी कार अनियंत्रित होकर 440 वोल्ट के बिजली खंभे तो तोड़ते हुए गड्ढे में जा लुढकी। संयोग रहा कि गड्ढे में कार गोबर के ढेर में फंस गई, जिससे कार सवार लोग बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा होता। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद कार में सवार चालक सहित चार लोग मौके से फरार हो गए। वाहन के अंदर एक बैग मिला है, जिसमें कपड़े आदि थे। लेकिन कार सवार कौन थे, यह पता नहीं चला है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर हत्था थाने के अपर थानाध्यक्ष कंचन कुमारी, दारोगा चित्तरंजन प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे। छानबीन कर दुर्घटनाग्रस्त कार को ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकलवाया और उसे थाने पर ले जाया गया। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.