मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मादापुर चौबे स्थित एनएच पर सोमवार की रात बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया। हादसे में 59 वर्षीय शिक्षक दिलीप पांडे की मौके पर मौत हो गई। स्कॉर्पियो में फंसकर कुछ दूर तक शिक्षक घसीटते चले गए। मृतक मादापुर चौबे के निवासी थे। दिलीप पांडे मोतीपुर इलाके के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत थे। वे पड़ोसी गांव में न्योता में शामिल होने जा रहे थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने वाहन को पकड़ लिया। हालांकि उसमें सवार सभी लोग भाग गए। ग्रामीणों ने एनएच जाम कर हंगामा किया। सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोग जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस करीब घंटे तक मूकदर्शक बनी रही। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.