समस्तीपुर, जनवरी 10 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी पटोरी सड़क पर मदरसा के निकट शुक्रवार की देर रात दो बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतक की पहचान गंगापुर गांव निवासी बेचन राय के पुत्र संजीव कुमार (40) एवं शिवप्रसाद राय के पुत्र अजय कुमार (28) के रूप में की गई है। नों मृतक चचेरे भाई थे। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर पटोरी से घर आ रहे थे। इसी दौरान उक्त जगह पर किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे की इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा अधिक कुहासे के कारण हुआ था। देर शाम अधिक कुहासे के कारण आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। टक्कर की आवाज सुनकर लोग...