कन्नौज, दिसम्बर 14 -- कन्नौज l जीटी रोड पर तेज गति में आ रहे बेकाबू वाहन ने बाइकसवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जाहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गम्भीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। मामला सदर कोतवाली की मकरन्दनगर चौकी क्षेत्र का है। यहां जीटी रोड पर एफएफडीसी के निकट रविवार की दोपहर तेजगति में आ रहे बेकाबू वाहन ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार बाबूलाल पुत्र छोटेलाल निवासी जलालाबाद गुरसहायगंज गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत भाग निकला। उधर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गम्भीर हालत में कानप...