कन्नौज, नवम्बर 29 -- समधन, संवाददाता। कोतवाली गुरसहायगंज अंतर्गत टपकापुर मार्ग पर शनिवार शाम स्कूली बच्चों को बचाने के प्रयास में असंतुलित हुआ बाइक सवार सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरा। जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई। जबकि एक छात्रा घायल हो गई। शनिवार की शाम साइकिल सवार स्कूली बच्चे घर वापस जा रहे थे। तभी गुरसहायगंज-इंदुइया गंज मार्ग पर ग्राम टपकापुर के समीप स्कूली बच्चों को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ग्राम गोहाना खेड़ा निवासी मोनू 30 वर्षीय पुत्र उमाशंकर असंतुलित हो गया। जिससे वह बाइक समेत सड़क के किनारे गिर गया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों व राहगीरों ने जब तक उसे उठाया, तब तक उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि साइकिल सवार एक छात्रा भी घायल हो गई, जिसे परिजन इलाज के लिए ले गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौक...