श्रावस्ती, फरवरी 22 -- श्रावस्ती। भिनगा नगर के पुरानी बाजार निवासी असलम (50) पुत्र अब्दुल्ला रविवार सुबह बाइक से किसी काम से बहराइच गया था। काम निपटाकर वह वापस घर लौट रहा था। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के जरकुसहा गांव के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में असलम गंभीररूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने उसे उठाया और एम्बुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.