उन्नाव, मई 11 -- बीघापुर, संवाददाता। निबई चौकी क्षेत्र के लालाखेड़ा गांव में शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में मां और बहन की मौत हो गई। भाई की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ, जब भाई बाइक चलाकर अपनी मां और बहन को लेकर सातन गांव में रिश्तेदार के यहां जा रहा था। सीएचसी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी भाई की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अचलगंज थाना क्षेत्र के मवैया गांव के रहने वाले रामलाल गौतम का 24 वर्षीय बेटा देवेंद्र शनिवार रात अपनी 45 वर्षीय मां सन्नो देवी, 17 वर्षीय बहन दिव्यांशी के साथ अपने मवैया गांव से सातन गांव निवासी रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान बीघापुर थाने के निबई चौकी क्षेत्र में लालाखेड़ा गांव में मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक खाई में गिर गई। हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.