उन्नाव, जनवरी 8 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के उन्नाव हरदोई मार्ग स्थित भिन्कीपुर गांव के पास गुरुवार बेकाबू बाइक सड़क किनारे में खंती में गिरने से युवक जख्मी हो गया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव के रहने वाले विमल कुमार पुत्र श्यामू गुरुवार को बाइक से चकलवंशी कस्बा आया था। जहां से वह बाइक में पेट्रोल डलवाने अटवा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर जा रहा था। भिन्कीपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दाएं ओर खंती में पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सफीपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.