उरई, मार्च 18 -- कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसरगांव में शनिवार शाम कूड़ा फेंकने जा रहे पिता-पुत्र को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन इलाज के दौरान झांसी में पिता की मौत हो गई है जबकि बेटे की हालत ठीक बताई जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसरगांव निवासी 20 वर्षीय सुनील और उसका पिता 50 वर्षीय छोटेलाल शनिवार शाम घर से कूड़ा गाड़ी में भरकर हाईवे किनारे फेंकने गए थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक ने उनकी कूड़ा गाड़ी में टक्कर मार दी थी जिससे छोटेलाल और उसका पुत्र गिर गए, जिसमे छोटेलाल को गम्भीर चोट आई और परिजन उसे सीएचसी लाए थे लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। परिजनो ने गांव के ही युवक पर टक्कर मारने का आरोप लगाया जबकि अधेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.