कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद पिपरी थाने के मखऊपुर गांव के समीप रविवार शाम बेकाबू बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गईं। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से उसे इलाज के लिये सीएचसी चायल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस चौकी चायल क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी महेंद्र कुमार रविवार शाम सामान खरीदने के लिये बाइक से चायल बाजार जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने मखऊपुर गांव के सामने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार वहां से भाग निकला। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिये सीएचसी में भर्...