मधुबनी, फरवरी 16 -- मधुबनी। बेकाबू बस ने सोमवार दोपहर बाद मधुबनी-रामपट्टी एनएच पर रांटी पंचवटी चौक के पास बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के कमला बाड़ी लोहट निवासी ओम प्रकाश साहु (24 वर्ष) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने बस को घेर लिया। भीड़ का फायदा उठा कर चालक बस छोड़कर भाग निकला जबकि खलासी को भीड़ ने पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आक्रोशित भीड़ ने खलासी के साथ हल्की मारपीट किया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। दोपहर तीन बजे से शाम तक एनएच पर आवागमन बाधित है। मधुबनी 13 नंबर रेलवे गुमटी से लेकर रांटी चौक तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। ट्रैफिक डीएसपी सुजीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.