गंगापार, नवम्बर 17 -- प्रयागराज त्रिवेणी संगम से गंगा स्नान कराकर यात्रियों को भरकर जा रही एक बस क्षेत्र के सारंगापुर के सामने हाईवे पर बेकाबू होकर कार और एक ऑटो में जोर दार टक्कर मार दी । कार और ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने तीनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। छत्तीसगढ़ और एमपी से श्रद्धालुओं को लेकर एक बस गंगा स्नान के लिए आई थी। सोमवार को बस वापस यात्रियों को लेकर जा रही थी और इसी बीच घूरपुर के सारंगापुर के सामने बस बेकाबू हो गई और आगे चल रही कार और एक ऑटो को टक्कर मार दी। गनीमत रही को कोई चोटिल नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...