सिद्धार्थ, दिसम्बर 11 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ हाईवे पर सोनखर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक बेकाबू पिकअप ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार किशोर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बांसी के 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां से तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपा राजा गांव निवासी रामजीत, केवटहिया गांव के विश्वनाथ, सुधीर पासवान, आकाश गुरुवार की सुबह ई-रिक्शा पर सब्जी लादकर बांसी सब्जी मंडी ले जा रहे थे। अभी वह सोनखर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने...