सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन गांव में सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण पिकअप व बाइक की टक्कर में इंटर परीक्षा देने जा रहे एक परीक्षार्थी की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक पर सवार दूसरे परीक्षार्थी को आंशिक रूप से चोट आयी। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के अथरी गांव निवासी विजयकांत झा के पुत्र मोहित कुमार उर्फ बिट्टू (18) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए व परिजनों के साथ मिलकर शव को सड़क पर रखकर करीब आधा घंटे तक डुमरा-गोशाला पथ जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोग घटनास्थल पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे और आसपास में लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.