मधुबनी, अप्रैल 8 -- जयनगर। जयनगर के कोरहिया गांव में सोमवार देर रात बेकाबू पिकअप चाय दुकान में घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोगों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कोरहिया निवासी मो. सफीक (55 वर्ष) की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गयी, जबकि मो. तस्लीम (65 वर्ष) की मौत मधुबनी के एक निजी अस्पताल में हो गयी। हादसे में घायल मो.जफीर (63 वर्ष) और मो. हुसैनी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकअप जब्त कर लिया है। पिकअप चालक मो. छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। ड्राइवर छोटू के भतीजे मो. अतीक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से कोरहिया में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, ड्राइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.