गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- गुरुग्राम। गांव कादरपुर रोड पर शनिवार रात को एक पिकअप की टक्कर से उबर टैक्सी बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। बाइक चालक भी घायल हो गया। पिकअप चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे में मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के गांव रामनगर निवासी लक्ष्मी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-72 स्थित गांव फाजिलपुर में रहती थी। एक कंपनी में साफ-सफाई का काम करती थी। शनिवार रात को लक्ष्मी कंपनी से बाइक टैक्सी करके घर की तरफ जा रही थी। कादरपुर रोड पर पीछे की तरफ से तेजी से आई पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे लक्ष्मी और बाइक चालक दूर जा गिरे। खून से लथपथ अवस्था में लक्ष्मी और बाइक चालक को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी की पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.