गोरखपुर, फरवरी 6 -- भटहट (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के पास शुक्रवार को गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर थार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। हादसे में थार सवार पांच लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि थार में सवार सभी लोग महराजगंज जनपद के परतावल के रहने वाले हैं और लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वाहन बरगदही के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और थार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में परतावल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका देवी के पति एवं प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, परतावल व्यापार मंडल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, देवराज, कमालुद्दीन और छातीराम निवासी धीरज घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में गोरखपुर शहर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.