गंगापार, जून 6 -- करछना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अनियंत्रित डंपर ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। इस घटना में आठ भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य भेड़ घायल हो गईं जिनका उपचार कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर करछना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। जानकारी के अनुसार तुरकहा धरवारा निवासी पशुपालक गया प्रसाद पाल हर रोज की भांति अपनी भेड़ों को गांव के पास चरा रहा था। रास्ता पार करने के दौरान करछना की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित डम्फर भेड़ियों को कुचलते हुए कोंहड़ार मार्ग की तरफ भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। हादसे में आठ भेड़ों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.