झांसी, फरवरी 2 -- कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। सोमवार तड़के गुरसरांय रोड पर गश्त के दौरान पुलिस की खड़की गाड़ी में बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई गाड़ी में कोई नहीं था। कर्मचारी बाल-बाल बच गए। वहीं कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। डंपर व उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात गरौठा कोतवाली पुलिस सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम गश्त करती हुई गुरसरांय रोड पर फायर स्टेशन से पहले सड़क किनारे खड़ी कर दी। तभी गुरसरांय की तरफ से तेज गति से आ रहे एक डंपर के चालक संतुलन बिगड़ गया। डंपर ने पीछे से पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि गाड़ी में कोई पुलिस कर्मचारी नहीं था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.