नोएडा, फरवरी 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर पार्क के पास सोमवार सुबह रेत से भरा डंपर अचानक बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़कर पलट गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस मामले में सेक्टर-39 थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। अंबेडकर पार्क क इलाका सुबह और शाम के समय काफी व्यस्त रहता है। यहां से बड़ी संख्या में लोग पैदल गुजरते हैं। गनीमत रही कि जिस समय डंपर पलटा, उस समय फुटपाथ पर कोई मौजूद नहीं था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि डंपर काफी तेज गति में था। चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते डंपर सड़क से हटकर फुटपाथ पर चढ़ ग...