नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, का.सं.। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में बुधवार सुबह बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 25 वर्षीय आयुष प्रताप की मौत हो गई, जबकि उनके साथी राजकुमार का हाथ टूट गया। दोनों जखीरा में गार्ड की नौकरी करते थे और सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, सोनिया विहार जीरो पोस्टे के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों युवक सड़क पर गिर गए और बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आयुष को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल ले जाते समय चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजकुमार का उपचार जारी है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपी डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिका...