धनबाद, फरवरी 23 -- राजगंज थाना क्षेत्र के महतोटांड़ में रविवार को सड़क किनारे खड़ी एक क्रेटा कार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद जब लोगों ने चालक को टोका तो वह उग्र हो गया। नशे में धुत चालक ने ट्रैक्टर से कार में दो बार और टक्कर मार दी। घटना में कार मालिक राजेश गोप बाल-बाल बच गए, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और ट्रैक्टर चालक को फटकार लगाई। इस पर चालक आक्रोशित हो उठा और ईंट उठाकर कार का शीशा फोड़ दिया। स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर सहित चालक को थाने ले गई। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक ने महुआ शराब का सेवन किया था और अत्यधिक नशे की हालत में घटना को अंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.