गाजीपुर, फरवरी 7 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ताड़ीघाट-बारा (टीबी रोड) राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-124सी) पर हुए सड़क हादसे में 50 वर्षीय मजदूर रामकृत राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे राजभर बस्ती में कोहराम मच गया। हादसे के बाद बौखलाये ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर चक्काजाम करने के साथ ही हंगामा करना शुरु कर दिया। करीब दो घंटे तक चक्काजाम रहा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, रेवतीपुर प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर, दिलदारनगर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, गहमर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने और कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया,...