मेरठ, नवम्बर 25 -- मवाना। मेरठ रोड पर सोमवार को महादेव मंदिर के निकट अवैध खनन की मिट्टी ले जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंद दिया जिसमें वह घायल हो गया। सड़क किनारे खड़ी दो फल विक्रेताओं की ठेलियां भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मवाना से मेरठ की ओर सोमवार को मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली तेजी से जा रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर ने बाइक सवार राहुल निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना को टक्कर मार दी। इसमें पहिया उसकी बाइक पर चढ़ गया जिसमें राहुल घायल हो गया। उसी दौरान सड़क किनारे फल बेचने वाले हारुन पुत्र अजमुद्दीन और जमीर पुत्र मोहम्मद निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह की ठेलियों को भी ट्रैक्टर ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। इसमें दोनों ठेलियां क्षतिग्रस्त हो गईं। ...