उन्नाव, नवम्बर 16 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थित सुभानीखेड़ा गांव के पास रविवार सुबह बाइक सवार युवक को सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने एक युवक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अरगूपुर गांव के रहने वाले 38 वर्षीय बबलू अपनी वृद्ध मां मुन्नी व बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव निवासी साले रंजीत की 37 वर्षीय पत्नी उर्मिला 37 और उसका चार वर्षीय बेटा प्रीत को लेकर मियागंज अस्पताल जा रहा था। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थित सुभानीखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.