उन्नाव, अप्रैल 18 -- परियर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलवंशी परियर मार्ग स्थित हसनापुर गांव के पास शुक्रवार शाम ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं तीन मजदूर भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माखी थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव के रहने वाले उमा शंकर का सत्ताईस वर्षीय बेटा छोटई एक टेंट हाउस का ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार को वह शामियाना का सामान लाद कर जा रहा था। तभी सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलवंशी परियर मार्ग स्थित हसनापुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पांच फिट खंती में जाकर पलट गई। हादसे में छोटई ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गया। वहीं ट्राली में बैठे मजदूर अमित कुमार (2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.