कन्नौज, जनवरी 25 -- कन्नौज। शनिवार देर रात नेशनल हाईवे से जुड़े लिंक रोड पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोहे के गाटर लादकर कानपुर की ओर जा रहा एक ट्रेलर ट्रक सरायमीरा मंडी समिति के पास स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया। बताया गया कि ट्रक में बंधी जंजीर अचानक टूट गई, जिससे ट्रक पर लदे गाटर एक-एक कर सड़क पर गिरने लगे। इसी दौरान एक गाटर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन सर्विस लेन से नहीं गुजरा वरना बड़ा हादसा हो जाता। इसके बाद ट्रेलर बेकाबू होकर बैरीकेटिंग तोडकर रेलवे ट्रैक के पास जा पहुंचा। हालांकि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन पीछे से आ रहे एक कार सवार ने स्थिति को भांपते हुए ट्रक चालक को सचेत करने के लिए उसका पीछा किया। इसके बावजूद चालक ने ट्रक की रफ्तार और बढ़ा दी। तेज गति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.