कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज इक्का अड्डा के समीप बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की ट्रेलर के पहिए के नीचे आकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, उसके दो साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कोखराज थाना क्षेत्र के नथई का पूरा गांव का 18 वर्षीय रंजीत कुमार बुधवार की दोपहर अपने साथी 22 वर्षीय संत कुमार पुत्र लालता प्रसाद व 17 वर्षीय नीरज पुत्र गुलाब चंद्र के साथ बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां सिराथू जा रहा था। बाइक नीरज चला रहा था। जबकि, सबसे पीछे रंजीत बैठा था। कोखराज इक्का अड्डा के समीप प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तर ट्रेलर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना ...