हरदोई, अक्टूबर 4 -- बेनीगंज। घनश्याम नगर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे में चालक समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कोथावां भेजा। वहां चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मध्य प्रदेश के छतरपुर के डारा गुवां निवासी ट्रक चालक मनमोहन कानपुर के दादानगर से पारले-जी बिस्किट लेकर सीतापुर जा रहा था। सुनील निवासी कलेनापुर मल्लावां अपनी पत्नी ललिता और पुत्री राधा के साथ नैमिषधाम दर्शन को निकले थे। रास्ते में घनश्याम नगर पेट्रोल पंप के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक मनमोहन, सुनील, उनकी दो वर्षीय पुत्री राधा घायल हो गए। सभी को पुलिस की मदद से सीएचसी कोथावां पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर हालत को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.