गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम। तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से घर जा रही महिला को कुचल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार के जिला कटिहार निवासी झूलन के रूप में हुई है। मृतका के परिजन की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी थी। चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी चालक की पहचान नूंह के बिसरू गांव निवासी अलिशान के रूप में हुई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...