दरभंगा, दिसम्बर 24 -- दरभंगा-सकरी एनएच-27 पर भालपट्टी थाना क्षेत्र के अदलपुर चौक के पास मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक अधेड़ को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मृतक की पहचान अदलपुर निवासी स्व. अब्दुल समद के पुत्र मो. कमाल अख्तर (52) के रूप में की गई है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। उनकी मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि वे पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार की देर शाम वे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक कार की ठोकर से वे सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.