मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरौनी-मुजफ्फरपुर हाइवे पर सिहो रेपुरा पोल फैक्ट्री के पास शनिवार की सुबह करीब पांच बजे बेकाबू ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार सकरा थाने की चंदनपट्टी पंचायत निवासी राजू कुमार (35) की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दीनबंधु और कुंदन को मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी मुजफ्फरपुर शहर स्थित माड़ीपुर जा रहे थे। मृतक बस कंडक्टर का काम करता था। घायलों में मिश्रौलिया पंचायत के मनियारी मस्जिद चौक निवासी शाहजहां खातून, गुलशन खातून, चालक मो. अजीम, बरियारपुर थाने के भरवाड़ी निवासी दीनबंधु कुमार उर्फ छोटू और कुंदन कुमार शामिल हैं। ऑटो चालक मो. अजीम ने बताया कि सब्जी व्यवसायियों को लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। रास्ते में दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.