लखनऊ, जनवरी 27 -- सरोजनीनगर में रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दंपति को पास के अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। माल थानाक्षेत्र के नबी पनाह निवासी दिलीप कुमार परिवार संग रहते है। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर दिलीप अपनी पत्नी नीरज (30) के साथ बाइक से काकोरी जा रहे थे। वह जैसे ही सरोजनीनगर में गहरू के पास किसान पथ रोड पर बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.