लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, संवाददाता। तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर चढ़कर सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। राहगीरों ने ट्रक चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। चालक को पीटने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस घायल बाइक सवार को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि लखनऊ से एक ट्रक हरदोई की ओर जा रहा था। तभी भतोईया और जिन्दौर के बीच में ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में चला गया। सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारकर भागने लगा। हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। भाग रहे ट्रक का राहगीरों ने पीछा किया और उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। राहगीर ट्रक चालक को पीटने लगे। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.