फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव बालकपुर के पास बटेश्वर रोड पर बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लक्ष्मण (50) पुत्र भगीरथ निवासी हरिया थाना नसीरपुर रविवार की रात शिकोहाबाद से अपने गांव हरिया जा रहा था। जब बाइक सवार की बाइक बाकलपुर के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आती हुई आर्टिका के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर भाग गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि कार की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव को पीएम के लिए भेजा है। कार को थाने भेज द...