प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- अतरसंड गांव के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कार सड़क किनारे जा रहे लोगों को टक्कर मारते हुए मंदिर की बाउंड्रीवाल से टकरा गई। इससे युवक के साथ कार में सवार तीन लोग भी घायल हो गए। हादसे में युवक की मौत हो गई। कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव निवासी 32 वर्षीय संतोष पाल शुक्रवार देर शाम कोहंडौर-पट्टी मार्ग पर सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने संतोष को टक्कर मार दी। इसके बाद कार पास स्थित मंदिर की दीवार तोड़ते हुए रुक गई। घायल संतोष को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहंडौर ले गए। वहां डॉ. देवेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में संतोष की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अरुण सरोज, कमलेश और उषा देवी को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो...