मुरादाबाद, अगस्त 17 -- कांठ, संवाददाता। कांठ रोड पर शुक्रवार की शाम एक बेकाबू कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक भाई की अस्पताल में मौत हो गई। थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया है। अज्ञात कार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बिजनौर के थाना स्योहारा के किवाड़ निवासी ऊदल सिंह बड़े भाई टीकाराम के साथ बाइक पर शुक्रवार की शाम ऊमरी कलां की ओर से अपने गांव की ओर जा रहे थे। ऊमरी में ही कांठ रोड पर स्थित शिव मंदिर के पास कांठ की ओर से तेज गति से आ रही कार ने पहले ई-रिक्शा में टक्कर मारी। इसके बाद दोनों भाइयों की बाइक में टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए मुरादाबाद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.