देवघर, मई 7 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के रॉय एंड कंपनी चौक के समीप सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा टल गया। घटना रात करीब 11:30 बजे एक अनियंत्रित तेज़ रफ्तार कार ने पहले पुलिस की पीसीआर वैन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वैन से टकराने के बाद कार नहीं रुकी और आगे बढ़ एक ऑटो रिक्शा से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दो फूल विक्रेताओं हनुमान टिकरी निवासी राजा राय और कुंडा थाना के ठाढ़ीदुलमपुर गांव निवासी पिंटू को भी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद कार बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के शटर से टकरा गई, जिससे शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक वाहन से नियंत्रण खो चुका था। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची व गाड़ी जब्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.