झांसी, फरवरी 4 -- बेकाबू कार ने दूधिए को कुचला, मौत बीएचईएल कॉलोनी दूध बांटने जाते वक्त सिमरावारी में हुआ हादसा परिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी झांसी, संवाददाता बबीना थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। झांसी-ललितपुर एनएच पर बीएचईएल कॉलोनी के पास सिमरावारी में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवार दूधिए को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मानपुर निवासी रामस्वरूप राजपूत (65) दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार को वह घर से बीएचईएल कॉलोनी में दूध देने के लिए निकले थे। इसके बाद लौटकर नहीं गए। जैसे ही वह गांव सिमरावारी के पास पहुंचे, तभी रॉंग साइड से आ रही तेज रफ्तार ने टक्कर मार दी। ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि वह उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.