फरीदाबाद, फरवरी 20 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ सेक्टर-65 स्थित मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार क्रेटा कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल से जा भिड़ी। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शी रजत के अनुसार सेक्टर-3 के पास अचानक तेज गति से आई क्रेटा कार ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद चालक मौके से भागने लगा। रजत ने उसका पीछा किया, लेकिन इस दौरान कार चालक ने आगे बढ़ते हुए अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सेक्टर-65 की सर्विस रोड पर डिवाइडर की ग्रिल से टकरा गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार में दो युवक सवार थे और दोनों ने शराब पी रखी ...