सोनभद्र, फरवरी 11 -- रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र मुर्धवा में हाईटेक मोड़ के पास मंगलवार की शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क पर चल रही तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि हादसे में घायल लोगों में राजकुमार यादव पुत्र कन्हैया यादव, सुशीला देवी पत्नी राजकुमार यादव और पूजा सिंह पत्नी सत्यप्रकाश सिंह सभी निवासी रेणुकूट शामिल हैं। सभी घायलों को हिंडालको अस्...