नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। सिविल लाइंस इलाके में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से भिड़ गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जितेंद्र के तौर पर हुई है। जितेंद्र, राजेश और प्रिंस तीनों सिविल लाइंस स्थित स्टैंड पर टैक्सी चलाते थे। राजेश रविवार तड़के अपनी कैब में सीएनजी भराने शास्त्री पार्क जा रहा था। तभी जितेंद्र और प्रिंस भी साथ चलने के लिए तैयार हो गए। लौटते समय जितेंद्र कार चला रहा था। मेटकाफ हाउस के सामने जितेंद्र कैब से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से जा भिड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...