फिरोजाबाद, दिसम्बर 11 -- नेशनल हाइवे नौशहरा के पास नगला सेंदलाल में एक बेकाबू कार ईंट से लदे ट्रैक्टर में घुस गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान ट्राली पलट गई। हादसे से हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली में कच्ची ईंट भरकर सिरसागंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान आगरा से इटावा की तरफ जा रही कार बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के दौरान अचानक से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसा होते ही हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हादसे के दौरान ट्राली में लदी ईंट हाईवे पर बिखर गई। जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। घा...