उरई, दिसम्बर 2 -- माधौगढ़। बाजार कर पैदल घर लौट रहे युवक को कोतवाली के सामने कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक रोड के दूसरी ओर गिरकर घायल हो गया। दुकानदारों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। बाएं पैर में फ्रेक्चर के चलते डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के खुदातपुरा निवासी दिनेश सिंह भदौरिया बाजार कर घर लौट रहे थे। कोतवाली के सामने पहुंचे थे कि बंगरा की ओर से आ रही कार ने युवक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक रोड के दूसरी ओर जा गिरा। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। बाएं पैर में फ्रैक्चर के चलते डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वही कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस बाजार के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है वहीं कार का पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...