सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एकडेंगवा चौराहे पर बुधवार को बेकाबू कार की टक्कर से आठ साल की मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के उसकी गांव निवासी वेद प्रकाश की पुत्री अनुराधा(8) बुधवार की सुबह 10 बजे अपने परिजनों के साथ एकडेंगवा चौराहे पर गई थी। इसी दौरान इटवा की ओर से आ रही बेकाबू कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक अनुराधा प्राथमिक विद्यालय उसकी में कक्षा तीन की छात्रा थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फ...