सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बसठा गांव के पास गुरुवार की शाम बेकाबू कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गुरुवार की शाम करीब तीन बजे चिल्हिया थाना क्षेत्र के बसठा गांव के पास बेकाबू कार ने पहले बाइक सवार युवक और पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चिल्हिया थाना क्षेत्र के बसठा गांव निवासी गीता देवी (37) पत्नी अखिलेश और सत्यम चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गीता देवी की मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद चालक कार लेकर भागने लगा। जोगिया थाना क्षेत...