कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- संदीपन घाट थाने के हर्रायपुर तिराहे के समीप सोमवार की दोपहर बेटी के घर जा रहे बाइक सवार दंपती को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला का पैर टूट गया जबकि पति को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने भागकर उन्हें उठाया और इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पिपरी थाने के कस्बा चायल निवासी माशूक अहमद पुत्र मोहम्मद असलम रोडवेज बस में परिचालक पद पर कार्यरत हैं। वह सोमवार दोपहर पत्नी मरियम के साथ बाइक से बेटी के घर संदीपनघाट के हर्रायपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान इमामगंज तिराहे के समीप पीछे से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पत्नी मरियम का बायां पैर टूट गया और शरीर पर काफी चोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.