उरई, फरवरी 11 -- पड़री। कोंच रोड पर ग्राम पनियार और मनोरी के बीच मां बेटी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया। पनयारा की 26 वर्षीय रक्षा 3 वर्षीय बेटी बेदिका के साथ दिन मंगलवार रात्र खेत से खाना देकर आ रही थीं और पनियार और मनोरी के बीच सड़क पर पहुंची तभी कार ने दोनों को टक्कर मार दी। जिस मां बेटी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई जैसे ही इस घटना को वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उन्होंने तत्काल ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेते हुए उसके चालक को हिरासत ...