कौशाम्बी, जनवरी 11 -- मूरतगंज मेला मैदान के पास शनिवार दोपहर बेकाबू कार की टक्कर से एक बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में साथ रहा उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों आंख का इलाज कराने जा रहे थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, दुर्घटना के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, कार में सवार लोग भाग खड़े हुए। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव निवासी 45 वर्षीय मो. बेलाल पुत्र मो. जाफरी सऊदी अरब में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। सप्ताह भर पहले ही वह घर लौटकर आए थे। शनिवार की दोपहर अपने छोटे भाई आसिफ के साथ बाइक से आंख का इलाज कराने मूरतगंज बाजार जा रहे थे। मूरतगंज मेला मैदान के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार बेलाल अ...